स्त्री और पुरूष एक दूसरे के पूरक: आरपी सिंह
https://www.shirazehind.com/2019/04/blog-post_952.html
जौनपुर। शिक्षक शिक्षा विभाग, टी डी कालेज में दो दिवसीय संगोष्ठी में लैंगिक समानता के दूसरे दिन बलरामपुर हाल में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर टी. एन. सिंह के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, वंदना के उपरांत शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष डॉक्टर समर बहादुर सिंह ने अतिथियों का अभिनंदन किया तथा लैंगिक समानता के प्रति प्रथम दिवस में प्राप्त निष्कर्षों की चर्चा की। विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी कर प्रोफेसर आर पी सिंह ने कहा कि पुरूष एवं स्त्री एकदूसरे के पूरक हैं दोनों के सहयोग से ही समानता आएगी।मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के कुलपति ने कहा कि समाज की लैंगिक समता एवं समानता के प्रति संवेदनशीलता परम आवश्यक है। मुख्य वक्ता बिगत वर्ष नीदरलैंड में यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ झांसी मिश्रा ने कहा कि जैविक रूप से तो असमानता है किन्तु सामाजिक , राष्ट्रीय , व्यवसाय व अन्य क्षेत्रों में इस समस्या का समाधान करना अनिवार्य है। डॉ डी. आर. सिंह ने इस प्रकार के सेमिनार के निरन्तर आयोजन पर बल दिया । शिक्षक शिक्षा विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक डॉ0अजय कुमार दुबे ने बताया कि यद्यपि जौनपुर में लिंगानुपात संतुलित है अपितु पूरे देश में इस प्रकार की अनुपात संतुलन की परम आवश्यकता है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय फैजाबाद के पूर्व कुलपति प्रोफेसर कीर्ति सिंह ने संगोष्ठी के समापन समारोह की अध्यक्षता तथा प्राचार्य डॉ विनोद कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। डॉ सुधांशू सिंह ने सेमिनार रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि विभिन्न प्रदेशों के महाविद्यालयों विश्वविद्यालयों एसे 250 से अधिक शोधार्थियो शिक्षकों एवं छात्रों ने संगोष्ठी में सहभाग किया। संगोष्ठी में दो दिनों में चार तकनीकी सत्रों का संचालन किया गया जिसमें 150 से अधिक शोध पत्रों को प्रस्तुत किया गया ।संगोष्ठी में डॉ सत्य प्रकाश सिंह, डॉ अवनीश सिंह, डॉ विनय कुमार सिंह, डॉ जे पी सिंह, डॉ श्रद्धा सिंह , डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, डॉ वंदना शुक्ला, डॉ0 गीता सिंह ,कुँवर शेखर गुप्ता, डॉ0 सुलेखा सिंह, डॉ सुनीता गुप्ता ,सीमांत राय, डॉ0 योगेश पाठक डॉ सुभाष विश्रोई, डॉ0 अर्चना श्रीवास्तव, डॉ आलोक दास एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

