बाइक कार में टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
https://www.shirazehind.com/2019/04/blog-post_988.html
मछलीशहर,जौनपुर ।स्थानीय
कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ब्लाक मुख्यालय के सामने बाइक व कार में आमने
सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।बताते है कि गुरुवार देर सायं कादनपुर गाँव निवासी 32 वर्षीय मनोज यादव पुत्र चंद्रिका यादव निजी कार्य से मछलीशहर कस्बे में आये हुए थे। वह अपनी बाइक से देर रात घर लौट रहे थे ।जैसे ही जंघई मार्ग पर ब्लाक मुख्यालय के सामने पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही वह सड़क से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। अगल बगल के लोगों ने मौके से उन्हें मछलीशहर सीएचसी भिजवाया। जहाँ से चिकित्सक ने उनकी हालत व शरीर मे गंभीर चोट देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
