झूठ की बुनियाद पर राजनीति कर रही है B J P : नदीम जावेद

जौनपुर।पूर्व सदर विधायक नदीम जावेद के कार्यालय पर जनाक्रोश सभा को लेकर बैठक सम्पन्न हुई जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की जनाक्रोश जनसभा को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में नदीम जावेद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह चुनाव दो मुद्दों पर लड़ रही है। मोदी के जुमलों से भारत की जनता परेशान हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी झूठ की बुनियाद पर राजनीति कर रही है औऱ देश भर में नफ़रत को बढ़ावा दे रही है।उन्होंने कहा कि जौनपुर में विकास की रफ्तार धीमी हो चुकी है। जाम से जकड़े हुए शहर को इससे निजात नहीं मिल पा रही है।स्थानीय अर्थव्यवस्था में सुधार लाने हेतु सतहरिया में बंद पड़े उद्योगों को पुनः शुरू करवाना होगा। कांग्रेस के घोषणापत्र में किये गए वादों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 'न्याय' योजना के माध्यम से भारत के 5 करोड़ परिवार के 25 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में जीडीपी का 6 प्रतिशत तक बढ़ा दिया जाएगा। रोजगार सृजन के लिए 32 लाख सरकारी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।कांग्रेस का घोषणापत्र आम जनता का घोषणापत्र है और इसी कारण से भाजपा के अंदर बौखलाहट स्पष्ट रूप से झलक रही है। निश्चित रूप से कांग्रेस अपने वादों को निभाने जा रही है और राष्ट्र को विकास के मार्ग पर दोबारा लाएगी।उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष इन्द्रभूवन सिंह,आफताब खान सत्य वीर सिंह फैसल हसन,विशाल सिंह हुकुम, मुफ़्ती मेहंदी , जयमंगल यादव ,नेसार इलाही,मो रियाज राज शिखर द्विवेदी आदित्य भारतद्वाज समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Related

news 9163808659052136388

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item