तिलक राज सिंह अध्यक्ष, मनोज तिवारी जिला महामंत्री निर्वाचित

जौनपुर।माध्यमिक तदर्थ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के कार्यकारणी का चुनाव आज सरस्वती बाल मंदिर इण्टर कॉलेज  में संम्पन हुआ। जिसमें सरस्वती बाल मंदिर में कार्यरत तिलक राज सिंह को अध्यक्ष ,द्वारिका प्रसाद इण्टर कॉलेज दसरथपुर में कार्यरत मनोज कुमार तिवारी महामंत्री , श्री राम इण्टर कॉलेज रीठी में कार्यरत अरुण कुमार सिंह व कल्पना इण्टर कॉलेज मडियाहू में कार्यरत ओमप्रकाश यादव संयुक्त रूप से उपाध्यक्ष और कोशाध्यक्ष के रूप में रामजानकी इण्टर जमालपुर की किरन सिंह निर्वाचित हुए।सभी उपस्थित शिक्षको ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियो को माल्यर्पण कर बधाई दिया ।नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष तिलक राज सिंह ने कहा कि सभी तदर्थ शिक्षको को धन्यबाद देते हुए कहा कि आप लोगो के हर समस्या के लिए मैं हमेशा संघर्षरत रहूंगा और आप सब के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा,चुनाव में अजय अस्थाना,मयंक सिंह,बबलू यादव,अजीत सिंह,अजय सिंह,रविन्द्र दुबे,संदीप सिंह,संदीप   मिश्रा, पंकज मिश्रा, मनोज यादव,मंगलेश पांडेय,नीरज सिंह,सुशिल यादव,के साथ साथ काफी संख्या में  शिक्षक उपस्थित रहे।

Related

news 5400618641767540963

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item