समाधान दिवस पर 14 मामलों का निस्तारण
https://www.shirazehind.com/2019/07/14.html
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में में तहसील सदर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जमीन विवाद, रास्ता सम्बन्धी, आवास, राशन कार्ड, गेहूं क्रय सम्बन्धी जैसे विवादों की शिकायते प्राप्त हुई, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राप्त शिकायतों को मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। समाधान दिवस में 118 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 14 का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए निर्देेशित किया गया कि जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र, उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश, तहसीलदार ज्ञानेन्द्र सिंह, सीएमओ डा. रामजी पाण्डेय, उपजिलाधिकारी भू-राजस्व डा0 सुनील वर्मा, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।