स्कूलों में मना वन महोत्सव सप्ताह, महिलाओं ने किए पौधरोपण

मछलीशहर ।वन महोत्सव सप्ताह के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को प्राथमिक विद्यालय छाछो के परिसर में  गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पौधरोपण का कार्यक्रम किया। इस दौरान महिलाओं द्वारा शीशम, नीम, के जी सहित  विभिन्नप्रकार के कुल पचीस पौधों लगाकर पौधों के देख रेख का संकल्प लिया।
    इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी बी. डी. पाण्डेय ने  बताया की प्रदेश में कुल 22 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है ।जिसमें से मछलीशहर विकास खण्ड में 1लाख33हजार900 पौधे लगाए जाएंगे उन्होंने कहा कि इस वर्ष पौधा रोपड़ वृक्ष महाकुंभ की तरंह लगाया जाए गा एक सप्ताह चलेगा कार्यक्रम। उन्होंने सभी को एक-एक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक शिव प्रसाद ललित ने पौधा रोपड़ कार्यक्रम में महिलाओं को बढचढ कर आगे आने का आह्वान किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अरून कुमार गुप्ता ने किया इस दौरान कुमार गौरव वन दारोगा, चन्द्रशेखर वनरक्षक, पारस सिंह सहित की महिला व पुरुष उपस्थित रहे।

Related

news 366675735041457064

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item