संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

जौनपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आज कलेक्ट्रेट परिसर में जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली को विधायक केराकत दिनेश चौधरी, जिलाधिकारी अरविंद मल्लपा बंगारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रामजी पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया।
  संचारी रोग नियंत्रण के लिए पैरामेडिकल की स्टाफ नर्स व विभिन्न गांव की एएनएम और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों ने रैली के माध्यम से अपनी सहभागिता दिखायी। संचारी रोग अभियान का मुख्य मकसद संक्रामक बीमारियों और दिमागी बुखार से होने वाली असमय मौतों को रोक लगाने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत किया गया है।
  इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि संचारी रोग का 01 महीने का जो अभियान है उसका हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया है। इसमें संचारी रोग का अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान में 10 विभागों चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग/ग्राम्य विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, दिव्यांगजन कल्याण विभाग/समाज कल्याण विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग, सूचना विभाग को लगाया गया है। इसमें मलेरिया फाइलेरिया या अन्य बीमारियां होती हैं इसमें छोटे बच्चों को भी चिन्हित किया जाना है इसलिए मुख्यतः साफ सफाई के संबंध में विशेष अभियान चलेगा यह पूरे जनपद में चलाया जाएगा। जहा जहा गंदगी हो उसका साफ सफाई किया जाएगा।

Related

news 6440991128425965112

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item