भाजपाईयो ने सदस्यता के लिए झोंकी ताकत

मछलीशहर,जौनपुर।स्थानीय नगर सहित ग्रामींण इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता महा संग्राम में पूरी ताकत झोंकते हुए लोगो को भाजपा की सदस्यता दिला रहे है।इस दौरान मंडल से लेकर जिला पदाधिकारियो तक लोगो को अधिक से अधिक सदस्यता कराने के अपील करते हुए सदस्यता दिला रहे है। 
   इसी क्रम में सदस्यता अभियान के तहत गुरूवार को नगर में मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र विक्रम सिंह व विस्तारक महेन्द्र विजय शुक्ला के नेतृत्व में घर-घर जाकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया। इसके बाद टीम कटाहितखास गांव में पहुंचीं। जहाँ पर पहले से मौजूद लोगों को विधान सभा प्रभारी ब्रह्मदेव तिवारी द्वारा सदस्यता दिलाई जा रही थी।उन्होंने ने भाजपा नीतियों से सहमत होकर सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगो का आभार व्यक्त किया।इस दौरान संतोष जायसवाल,जयानन्द चौबे,अभिषेक सिंह,पवन गुप्ता,शिवकुमार,सुरेन्द्र मौर्य सहित मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

news 6472179362621770012

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item