चेन छीनकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश व महिला को पुलिस ने पीछा कर धर दबोचा

 जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना  पुलिस ने महिला का चेन छीनकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश व महिला को पुलिस ने पीछा कर धर दबोचा। छीना गया मंगलसूत्र व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इटहरा गांव निवासी संतोष बिद रविवार को दोपहर में अपनी पत्नी राज कुमारी को साइकिल पर बैठाकर मुंगराबादशाहपुर से घर जा रहा था। घात लगाकर पीछा कर रहे बाइक सवार बदमाश व एक महिला सहयोगी ने इटहरा के पास राज कुमारी के गले से लॉकेट युक्त चेन (मंगलसूत्र) छीन लिया और भागने लगे। दंपती के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा कर लिया। खबर लगते ही थानाध्यक्ष निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने महिला कांस्टेबल व जवानों के साथ पीछा कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी में आरोपितों के पास से महिला के गले से छीना गया मंगलसूत्र बरामद हो गया। गिरफ्तार बदमाश बसंत लाल प्रयागराज जिले के बहरिया थाना क्षेत्र के नेवादा जबकि उसकी सहयोगी कस्तूरी उर्फ प्रिया विजाधर मऊ की निवासी है। पुलिस ने छिनैती का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों का चालान कर दिया।

Related

news 5157344903868327644

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item