यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुआ तो 21 जनवरी को स्कूलों में होगी तालाबंदी: अरविन्द शुक्ला
https://www.shirazehind.com/2019/11/21_26.html
जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने मंगलवार की शाम
को शिक्षकों के साथ बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा बेसिक शिक्षा मंत्री व
अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी में की गई बैठक की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि शीर्ष स्तर पर हुई इस बैठक में संगठन व सरकार के बीच में
जो भी सहमति बनी है। वह अभी तक महज आश्वासन तक सीमित है। इस संबंध में जल्द
से जल्द शासनादेश जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ के विरोध
प्रदर्शन के बाद ऐसे तमाम मौके आए जब शासन द्वारा आश्वासन तो दिया गया
लेकिन उसके क्रियान्वयन में अपेक्षित सक्रियता नहीं बरती गई। उन्होंने कहा
कि शिक्षक हितों में संगठन सभी जायज मांगों के लिए संघर्ष करता रहेगा। यदि
हमारी मांगों के संबंध में शासनादेश नहीं जारी हुआ तो आगामी 21 जनवरी को
हमलोग विद्यालयों में तालाबंदी करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर संगठन से
जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारी व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

