तमंचा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

 जलालपुर। पराऊगंज चौकी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक ब्यक्ति को  तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ  किया गिरफ्तार।
 बुधवार की सुबह चौकी पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति  तमंचा  व जिंदा कारतूस के साथ कहीं घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही  तत्काल चौकी इंचार्ज हरीश चंद्र सिंह,  कांस्टेबल बृजेश सिंह, अजय राव, सुरेश सिंह, सूरज सोनकर, सरद प्रसाद सहित  माय फोर्स लेकर चौवरी बाजार के  तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति की तलाश शुरू कर दिए तभी एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया और वह भागने लगा पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के बाद उसके पास से एक315 बोर का तमंचा  व जिंदा कारतूस बरामद हुई पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम राजन पुत्र बीरबल निवासी मझगवां कला बताया पुलिस ने सुसंगत धाराओं उसका चालान न्यायालय भेज दिया।

Related

news 1616876546342405289

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item