डीएम के आदेश पर नशे में स्कूल में उत्पात मचाने वाला शिक्षक निलंबित

जौनपुर।शराब के नशे में धुत होकर स्कूल में तांडव मचाने वाले शिक्षक को बीएसए डा. राजेन्द्र सिंह ने सोमवार को निलंबित कर दिया। बीएसए ने यह कार्रवाई शिक्षक के खिलाफ मिली गंभीर शिकातयों की पुष्टि होने के बाद की है। इसके पूर्व भी उक्त शिक्षक बरौत में तैनाती के दौरान ऐसे ही आरोप में निलंबित हो चुके हैं।
सुइथाकला के अनुसार सनद रहे कि उक्त विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक  कमलेश कुमार सिंह बीते शनिवार को शराब के नशे में विद्यालय पहुंचे और कुछ बच्चों को अपशब्द कहते हुए पीटने लगे। प्रधानाध्यापक उदय प्रताप सिंह ने शिक्षक की हरकतों की शिकायत ग्राम प्रधान हरेन्द्र  सिंह व ब्लाक के बीईओ आरएन पाठक  से किया। उधर शिक्षक की कारगुजारी से विद्यालय में अफरा.तफरी मच गई। बाद में कुछ लोगों ने शिक्षक की हरकतों का वीडिया बना कर इसे वायरल कर दिया। प्रकरण जिलाधिकारी डा. दिनेश कुमार सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने बीएसए डा. राजेन्द्र सिंह से रिपोर्ट मांग कर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के  लिए कहा। इस संबंध में बीएसए डा. राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

Related

news 73573295366732452

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item