जौनपुर के शिक्षकों ने ब्लाक मुख्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन

जौनपुर। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जनपद के प्राथमिक शिक्षकों ने गुरूवार को 21 सूत्रीय मांगों को लेकर मछलीशहर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित 21 सूत्रीय मांग पत्र एबीआरसी शैलपति यादव को सौंपा। इस अवसर पर रोहित यादव, सुरेश यादव, माहेश्वरी मिश्र, अखण्ड प्रताप सिंह सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।
करंजाकला संवाददाता के अनुसार शिक्षकों की समस्याओं सहित पुरानी पेंशन बहाली, प्रेरणा ऐप के विरोध, पदोन्नति तिथि से 17140 वेतनमान देने, अन्तरजनपदीय स्थानान्तरण, कैशलेस चिकित्सा सुविधा आदि प्रमुख मांगों सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय धरना-प्रदर्शन का निर्णय हुआ। इसी के क्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय करंजाकला पर धरना-प्रदर्शन किया गया जहां अन्त में खण्ड शिक्षा अधिकारी करंजाकला के प्रतिनिधि को शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अतुल सिंह, संजय सिंह, अर्चना सिंह, जफर अली, नीतू सिंह, चन्द्र प्रकाश, नीतीश सिंह, विनोद सिंह, धीरेन्द्र यादव, इमरान, वीरेन्द्र यादव, दिनेश यादव, राजेश कुमार, वंदना सरकार, शहला नसरीन, सतीश मौर्य, संजीव अस्थाना, प्रदीप सिंह, अखिलेश सिंह, प्रमोद कुमार, रामाशीष यादव, मोहम्मद शाद, मुन्ना ओझा, अंजू, पंकज, प्रवीण मिश्रा, निलेश उपाध्याय, बबीता सिंह, राजन यादव सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।
मड़ियाहूं संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के शिक्षकों ने गुरूवार को ब्लाक संसाधन केन्द्र मड़ियाहूं-शीतलगंज पर 21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल सिंह एवं मंत्री प्रदीप सूर्या के नेतृत्व में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहूं मनोज यादव को मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षक विरोधी है जो सरकार के कार्यों से स्पष्ट है। इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि कितनी विडम्बना है कि सुचिता और समता की बात करने वाली एवं सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली सरकार के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री स्वयं पुरानी पेंशन का लाभ ले रहे हैं लेकिन 62 वर्ष तक सरकार की सेवा करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों को इससे वंचित रख रहे हैं। संतोष बघेल ने कहा कि संघ अब सरकार के किसी बहकावे में नहीं आने वाला है। मीरा रजक ने कहा कि सरकार द्वारा मातृत्व, चाइल्ड केयर एवं आकस्मिक अवकाश के लिये आनलाइन की बाध्यता करना बेहद गलत एवं अव्यवहारिक है। धरनासभा का संचालन जिला मंत्री अश्वनी सिंह ने किया। अन्त में वरिष्ठ उपाध्यक्ष/मंत्री प्रदीप सूर्या ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर यशवंत सिंह, मनीष सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, डा. साकेत, प्रदीप यादव, राजेश सिंह, सर्वेन्द्र विक्रम सिंह, शशांक मिश्र, विजय शंकर, अमित मिश्रा, प्रीति, सौम्या सिंह, प्रियंका मिश्रा, अंजुलता, धर्मेन्द्र यादव, रामयश, सतीश गुप्ता, अमित यादव, प्रमोद सिंह, विष्णु गुप्ता, श्याम बाबू, हरि लाल, संजय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 6882021660469911539

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item