डीएम का खौफ शिक्षकों के सिर चढ़कर बोल रहा है

जौनपुर।  जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा शिक्षा की गुणवक्ता को सुधारने , साफ सफाई व ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में हुई धांधली को लेकर कुछ शिक्षकों, सफाईकर्मियों व प्रधानों के खिलाफ की गयी दंडात्मक कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार को केराकत नार्मल स्कूल के मैदान पर चल रही दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान किसी ने एक शिक्षक को फोन पर बताया कि डीएम साहब प्रसाद इन्जीनियरिंग कालेज पचहटिया से गौराबादशाहपुर की ओर कूच कर दिये हैं। तो फिर क्या था कि शिक्षकों में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर में फिर सूचना किसी ने दिया कि डीएम साहब डोभी ब्लाक के एक स्कूल पर धमक पड़े हैं। फिर थोड़ी देर में सूचना दिया कि डीएम साहब खुज्झी मोड़ से केराकत की ओर मुड़ गये हैं। फिर क्या था कि शिक्षकों के सिर पर डीएम का खौफ का यह आलम हुआ कि कई शिक्षकों ने पत्रकार को फोन मिला कर डीएम साहब का लोकेशन लेने लगे। कुछ देरी के बाद पत्रकार ने अपने स्तर से मालूम किया तो पता चला कि डीएम साहब मछलीशहर व मीरगंज क्षेत्र में स्कूलों का निरीक्षण कर रहे है। तब कहीं जाकर क्षेत्र के शिक्षकों ने राहत की सांस ली।

Related

news 8461081312822041283

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item