सिराज मेहदी समेत दस कांग्रेसी नेता पार्टी से निष्काशित

जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने रविवार को पूर्व एमएलसी सिराज मेहदी समेत दस बरिष्ठ नेताओ को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन लोगो पर आरोप है कि ये पार्टी विरोधी कार्यो में लिप्त रहते हुए पार्टी के निर्णयो पर लगातार अनावश्यक रूप सार्वजनिक तौर पर बैठक करके विरोध करते रहे है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति सदस्य अजय राय ने आज पूर्व सांसद संतोष सिंह, पूर्व एमएलसी सिराज मेहदी,पूर्व गृहमंत्री रामकृष्ण द्विवेदी,पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी,सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राजेन्द्र सिंह सोलंकी,पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा,पूर्व विधायक विनोद चौधरी,पूर्व विधायक नेक चंद्र पाण्डेय ,पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस स्वयं प्रकाश गोस्वामी और पूर्व जिलाध्यक्ष गोरखपुर संजीव सिंह को छह वर्ष के लिए निष्काशित कर दिया। इन लोगो पर आरोप है कि ये पार्टी विरोधी कार्यो में लिप्त रहते हुए पार्टी के निर्णयो पर लगातार अनावश्यक रूप सार्वजनित तौर पर बैठक करके विरोध करते रहे है। इस मामले पर सिराज मेंहदी से बात करने  की कोशिश किया गया तो उनसे बात नही हो पायी।

Related

news 4400835707506548438

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item