चाइनीज मांझा बेचने वालो पर हो सख्त कार्यवाही : डीएम
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_526.html
जौनपुर।जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश
देते हुए कहा है कि चाइनीज मांझा बनाने एवं बेचने पर रोक है और अभी भी
शिकायतें प्राप्त हो रही कि जनपद में चाइनीज मांझा बिक रहा है। पूरे जनपद
में सभी थाना प्रभारी अपने-अपने इलाकों में मांझा बेचने वाली दुकानों पर
छापामारी करे और देखें अगर वहां पर चाइनीज मांझा बिक रहा हो तो उसके खिलाफ
कार्रवाई करें और उसे जब्त भी कर ले।

