ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत

जौनपुर। जिले में मीरगंज के जंघई बरियाराम स्टेशन के बीच सिंधौरा गांव के पास एक वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर आरपीएफ और सरायममरेज की पुलिस मौके पर पहुंच गई।जंघई इलाहाबाद रेलवे रूट पर मंगलवार रात बरियाराम होम सिग्नल के पास सरायममरेज थाना के सिंधौरा गांव के पास विद्युत पोल संख्या 8ध्2 के पास गांव के जिलेदार सिंह(65) की किसी ट्रेन की चपेट मे आने से कट कर मौत हो गई। बरियाराम स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ जंघई को बुधवार सुबह की रात 3.40 बजे सूचना। इसके बाद आरपीएफ कांस्टेबल सविंद्र कुमार सिह और अशोक यादव मौके पर पहुंच गए। मामला सिविल पुलिस का होने के कारण सरायममरेज थाना को सूचना दी गई। बाद में जंघई चैकी इंचार्ज विकास सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे ले लिया।

Related

news 2357338491415085346

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item