महिला हिंसा के विरूद्ध चलाया जायेगा अभियानः रमेश यादव

जौनपुर। करंजाकला क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिल्कोपुर में सोमवार को ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा महिला हिंसा के विरूद्ध कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी। इस दौरान आगामी 10 दिसम्बर तक चलने वाले 16 दिवसीय इस अभियान में विचार गोष्ठी, मानव श्रृंखला, वाद-विवाद प्रतियोगिता, जनजागरूकता रैली, कैण्डिल मार्च, शपथ पत्र के माध्यम से महिलाओं के ऊपर होने वाले हिंसा के प्रति जागरूक करने की रणनीति बनायी गयी। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता रमेश यादव ने कहा कि हमारे देश का संविधान सभी के लिये एक समान अधिकार और सम्मान दिया है लेकिन महिलाओं पर हिंसा कम नहीं हो रही है जो चिंता का विषय है। इस अवसर पर सारिका, जयशीला, वंदना, सरोज कुमारी, नीलम, साधना सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 5501270103063595648

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item