पूर्व सभासद सत्तन निषाद का निधन

जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर के वार्ड नखास के पूर्व सभासद सत्य नारायण निषाद सत्तन का सोमवार को तड़के निधन हो गया। परिजनों के अनुसार श्री निषाद की तबियत बीते शनिवार को अचानक खराब हो गयी जिस पर उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। जिसकी जानकारी होने पर नखास स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। उनका अंतिम संस्कार नगर से सटे बारादुअरिया पर हुआ जहां मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र मण्टू निषाद ने दिया। बता दें कि मृत श्री निषाद पूर्व सभासद मैना देवी निषाद के पुत्र एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कार्यरत गोपाल निषाद के ज्येष्ठ भ्राता एवं श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर निषाद बबलू के मामा थे।

Related

news 6590059626901619113

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item