देशी तमंचे के साथ पकड़ा गया डब्बू सिंह

जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने बीती रात भण्डारी रेलवे स्टेशन के पास से एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस आरोपी के पास से देशी तमंचा और चोरी की मोटर साईकिल बरामद किया है।
एसपी आफिस से आये ई मेल के अनुसार कल रात करीब साढ़े नौ बजे मुखवीर ने सूचना दिया कि रसुलाबाद वाले रास्ते पर किरोसिन आयल टैंक के पास जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव का निवासी डब्बू उर्फ जयप्रताप सिंह पुत्र राणा प्रताप सिंह शातिर अपराधी मौजूद है। सूचना मिलते ही कोतवाल पवन उपाध्याय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलासी लेने पर उसके पास से 12 बोर का देशी तमंचा और चोरी की मोटर साईकिल बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी के ऊपर आधा दर्जन मुकदमें दर्ज है।

गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
        1. मु0अ0स0-648/17 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1)(10) SC/ST Act
        2. मु0अ0स0-30/18 धारा 379 भा0द0वि0 थाना कोतवाली जौनपुर।
        3. मु0अ0स0-32/18 धारा 411/413 भादवि थाना कोतवाली जौनपुर।
        3. मु0अ0स0-1324/2005 धारा 189/427/504/506 भादवि थाना लाईन बाजार जौनपुर।
        4. मु0अ0स0-329/14 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जफराबाद जौनपुर।
 

Related

news 4549789366580246713

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item