दबंग युवक ने बच्चो को पीटा ,विरोध करने पर शिक्षिकाओं के साथ की गाली-गलौज व मार-पीट

जौनपुर।  उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ की एक आपातकालीन बैठक जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ल की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय कचहरी में सम्पन्न हुयी। बैठक में  प्राथमिक विद्यालय जमुनीबारी विकास क्षेत्र डोभी में विद्यालय में मनबढ़ युवक के द्वारा महिला शिक्षिकाओं के साथ गाली-गलौज एवं मार-पीट की घटना पर आक्रोश व्यक्त किया गया।  
ज्ञात हो कि जब प्राथमिक विद्यालय जमुनीबारी विकास क्षेत्र डोभी में मध्यान्ह भोजन बच्चे कर रहे थे उसी समय मनबढ़ युवक पहुंचकर विद्यालय में बच्चों को मार पीटकर भगाने लगा। जब शिक्षकाओं द्वारा विरोध किया गया तो शिक्षिकाओं के साथ भी गाली-गलौज व मार-पीट करने  लगा। जिससे कि विद्यालय में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना होने पर अन्य विद्यालयों के शिक्षकों के पहुंचने पर दबंग युवक गाली देते हुए विद्यालय से चला गया।
शिक्षिकाओं द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी लेकिन अभी तक दबंग युवक फरार है जिससे कि सम्बन्धित विद्यालयों एवं अगल-बगल के विद्यालयों में भय व्याप्त है। बैठक में जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने कहा कि दबंग एवं मनबढ़ युवक की गिरफ्तारी अगर कल सुबह तक नहीं की गयी तो विकास क्षेत्र डोभी के शिक्षक कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठेगे।
बैठक में जिलामंत्री रविचन्द यादव, लाल साहब यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, बिरेन्द्र प्रताप सिंह, विष्णु तिवारी, रामदुलार यादव, दीपक सिंह, राघवेन्द्र मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related

featured 4674424298182515723

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item