समाज को सही दिशा दिखाने का काम करता है समाचार-पत्रः मुन्नी देवी

जौनपुर। समाज को सही दिशा दिखाने का काम करता है समाचार-पत्र। वर्तमान के हाईटेक युग में भी समाचार पत्र का अपना अलग स्थान है तथा उसमें लिखी बातें विश्वसनीय मानी जाती हैं। उक्त बातें जौनपुर से प्रकाशित हिन्दी दैनिक समाचार पत्र ‘तेजस टूडे’ के 10वें स्थापना दिवस समारोह में समाजसेविका मुन्नी देवी ने कही।
शुक्रवार को नगर के नखास मोहल्ले में स्थित समाचार पत्र के प्रधान कार्यालय पर आयोजित समारोह को वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद जायसवाल, सुशील वर्मा एडवोकेट, शिक्षाविद् डा. ब्रजेश यदुवंशी, भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि समाज का दर्पण होता है समाचार-पत्र। इसके पहले समस्त अतिथियों का स्वागत समूह सम्पादक रामजी जायसवाल ने किया। तत्पश्चात् सभी ने 10वें वर्ष में प्रवेश करने वाले समाचार पत्र ‘तेजस टूडे’ का विमोचन किया। समारोह का संचालन महामहिम राज्यपाल से पुरस्कृत युवा पत्रकार अंकित जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर  मनीष जायसवाल, विनोद यादव, रत्नेश तिवारी,  डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला, चन्द्र प्रकाश तिवारी,  जिला संवाददाता अजय पाण्डेय, ओम प्रकाश जायसवाल, आर्मी दिनेश यादव, आज से संजय अस्थाना, शिक्षक नेता मो. अब्बास, प्रकाश चन्द्र शुक्ल टिंकू, तेजस टूडे के नगर संवाददाता संजय शुक्ला, महेन्द्र प्रताप चौधरी, राजकुमार मौर्य, सम्पादक अजीत सोनी, श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर जायसवाल, पंजाब केसरी के दीपक चिटकारिया, जिला अपराध संवाददाता रमेश चन्द्र यादव, न्यायालय प्रतिनिधि महेन्द्र प्रजापति, अमर उजाला के अरविन्द गुप्ता, तेजस परिवार से शादाब अख्तर, मुन्नू मौर्य, अवधेश मौर्य, वैभव जायसवाल, सुमित जायसवाल, प्रियांशू जायसवाल, सूरज साहू, नवीन नव दीप संस्था के अध्यक्ष राकेश निषाद, मुम्बई से आये मिथिलेश जायसवाल, समाजसेवी सूरज विश्वकर्मा, वरिष्ठ उद्घोषक दयाराम गुप्ता, पत्रकार गुलाब चन्द्र मधुकर, कृपाशंकर यादव,  अखिलेश सिंह, तेजस परिवार से नवनीत यादव, तेजस्वी जायसवाल, तेजवी जायसवाल, तेजस जायसवाल सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत योगेश जायसवाल ने किया। अन्त में तेजस टूडे डॉट काम के संचालक दीपक जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

featured 6200170589252666054

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item