कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय नौ कुण्डीय महायज्ञ शुरू

जौनपुर। गायत्री प्रज्ञा मण्डल महिला मण्डल जज कालोनी में 4 दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं विराट संस्कार महोत्सव का शुभारम्भ गुरूवार को हो गया। इस बाबत सैकड़ों नर-नारियों द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी जो नगर भ्रमण करते हुये यज्ञ स्थल पर पहुंचकर समाप्त हो गयी। पीत वस्त्र धारण कर 151 कलश को शीर्ष पर रखकर निकाली गयी शोभायात्रा लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र बना रहा। नगर भ्रमण में जहां लोगों ने अपने छतों से अक्षत व पुष्पवर्षा किया, वहीं जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। शाम को शान्तिकंुज हरिद्वार से आये भजन गायक भाव सिंह तोमर व यशवन्त ने मधुर भजनों से सम्पूर्ण परिसर को अलौकिक व अनिर्वचनीय आनन्द से भर दिया। वहीं टोली नायक जितेन्द्र मिश्र ने प्राचीन भारतीय गौरवमयी व समावेशी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक मूल्यों एवं आधुनिक परिवेश में आध्यात्मिक व नैतिक मूल्यों के महात्म्य से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रज्ञा मण्डल के संचालक देशबंधु पद्माकर मिश्र, वीरेन्द्र सिंह, शिव कुमार सिंह, गंगोत्री सिंह, विकास मिश्रा, पूजा मिश्रा, मुन्नी देवी साहू, उमानाथ यादव, सोनम साहू, संगीता साहू, गायत्री राय, मीना सिंह, दिनेश सिंह, मालती सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

featured 2841713206473813892

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item