थाना जफराबाद का निरीक्षण
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_47.html
जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा थाना जफराबाद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस रजि. सम्पूर्ण समाधान दिवस रजि. का बारीकी से निरीक्षण किया। थाना समाधान दिवस रजि के निरीक्षण में पाया कि जमीन विवाद के कई मामले लम्बित पडें है। उन्हाने कहा कि टीम बनाकर मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट लागाना था जोकि नही हो रहा हैं। जिलाधिकारी ने शिकायतो के समाधान को सही समय पर करने का निर्देश दिया। उन्हाने जिला बदर एवं हीस्ट्रीशीटरो की भी जानकारी प्राप्त की ।

