चुनाव में ताकत झोकी, मतदान आज
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_496.html
जौनपुर। मछलीशहर तहसील अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों के चुनाव हेतु मतदान की तिथि 28 दिसम्बर को लेकर तहसील में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष व महामंत्री सहित पांच पदों पर मतदान होगा। सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिये जुटे हैं। अधिवक्ता समिति के लिये पांच पदों पर मतदान होना है। अध्यक्ष पद के लिये कुंवर भारत सिंह,प्रेम बिहारी यादव,सरजू प्रसाद विन्द सहित तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं महामंत्री पद हेतु दो प्रत्याशी अजय कुमार सिंह,बनवारी राम मौर्य में मुकाबला होगा।वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये जय प्रकाश दूबे,लक्ष्मी शंकर पाल व उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप यादव,कमलेश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष पद के लिये रामस्वारथ तिवारी,नागेन्द्र प्रसाद पटेल उर्फ नागेन्द्र बहादुर पटेल में सीधा मुकाबला है। पांचों पदों हेतु मतदान होना है। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष दो पद हेतु अजय कुमार दूबे,बृजेश कुमार पाल, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद हेतु राज कुमार पटवा,संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिये सन्तोष कुमार यादव,संयुक्त सचिव प्रशासन हेतु धर्म प्रकाश दुबे,आय व्यय निरीक्षक पद पर रमेश चंद्र यादव,सदस्य कार्यकारिणी सीनियर के लिये महाबली यादव,लाल जी यादव,दीन दयाल मिश्र,सदस्य कार्यकारिणी जूनियर पद हेतु अशोक कुमार विश्वकर्मा,अशोक कुमार मिश्रा,अनुराग कुमार श्रीवास्तव,अभिताभ कुमार यादव,सतीश कुमार,कमला कान्त यादव का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है।कुल 235 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।