फरार अभियुक्त गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_529.html
जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र में शराब कारोबारियो के खिलाफ बीतेे 23 नवम्बर को पुलिस टीम के साथ घेराबंदी करके अवैध देशी शराब के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया तथा मौके से एक मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। सम्बन्धित मामले में लिप्त आधा दर्जन अभियुक्तों की पुलिस तलाश में थी। इसी परिपेक्ष में वाहन चेकिंग के दौरान गुरूवार को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली की उक्त मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त जमीन रुधौली गाँव निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र मेवालाल अपने घर पर मौजूद है तो पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक हरिशंकर यादव व सहयोगी शामिल रहे।

