दबंगो ने प्राथमिक शिक्षक की जमकर की पिटाई, मुकदमा दर्ज, शिक्षको में आक्रोश

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के बक्खोपुर डडवा मोड़ के पास तीन दबंगो ने स्कूल जा रहे एक प्राथमिक शिक्षको को लाठी डण्डे से जमकर पिटाई कर दिया। साथी की पिटाई की खबर मिलते ही भारी संख्या में शिक्षक मौके पर पहुंच गये। सभी ने उसका इलाज कराने के बाद बदलापुर कोतवाली पहंुचकर तीन लोगो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। शिक्षको ने चेतवानी दिया कि 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नही किया गया तो हम लोग आन्दोलन करने को बाध्य होगें।
बक्शा थाना क्षेत्र के मंगरेसर गांव के निवासी आशुतोष कुमार तिवारी बदलापुर विकास खण्ड के शाहपुर सानी प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। आज सूबह वे बाइक द्वारा घर से स्कूल जा रहे थे जैसे ही वे बक्खोपुर डडवा मोड़ के पास पहुंचे थे वहां पहले से घात लगाये बैैठे तीन लोगो ने उन्हे रोकर गाली गलौज देने लगे विरोध करने पर लाठी डण्डे से उन पर हमला बोल दिया। शिक्षक द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो बदमाश भाग निकले। आशुतोष ने इसकी जानकारी अपने शिक्षको को दिया तो मौके पर भारी संख्या में शिक्षक पहुंच गये। उनका इलाज कराने के बाद थाने पर ले गये। आशुतोष की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल में जुट गयी है।
 सूचना मिलते ही प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अनिल यादव ने थानाध्यक्ष से जल्द से जल्द बदमाशों के पकड़े जाने की अपील की अन्यथा की स्थिति शिक्षक संघ धरने को बाध्य होगा।
 इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष  उमेश मिश्रा , ब्लॉक मंत्री राय साहब यादव समेत भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। 

Related

featured 3638757587532147409

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item