एसडीएम के आदेश के बाद भी चार महीने से दौड़ा रहे कानून गो

जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के कजियाना निवासी विपिन मौर्य ने उपजिलाधिकारी के आदेश के 4 महीने बाद भी कानून गो पर पत्थरगड्डी न कराये जाने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता के अनुसार स्थानीय तहसील में 4 महीने पहले कस्बा घिसुआ खास में धारा 24 की फाइल में पत्थरगड्डी के लिये उपजिलाधिकारी द्वारा आदेश हो चुका है। फसल भी कट चुकी है लेकिन कानून गो पुट्टी लाल यादव से महीनों पैरवी करके पीड़ित थक चुका है। शिकायतकर्ता द्वारा इस बाबत पूछे जाने पर कानून गो पुट्टी लाल यादव का कहना है कि मेरे पास इतना समय नहीं है कि मैं आपकी पत्थरगड्डी कराऊं। शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ दिन बाद कानून गो यह कहेंगे कि खड़ी फसल में पत्थरगड्डी होना सम्भव नहीं है। फिलहाल स्थानीय तहसील के सभी कानून गो और लेखपालों द्वारा इसी तरह काश्तकारों परेशान किया जाता है। दौड़ाने का आलम यह है कि 6 से 8 महीने से लेकर 1 वर्ष तक परेशान किया जाता है। इसके बाद जब काश्तकार परेशान हो जाता है तब उससे काम करवाने के नाम पर धनउगाही किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी सहित उत्तर प्रदेश शासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुये न्याय दिलाने की मांग किया है।

Related

featured 6416059924987607160

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item