विश्वविद्यालय के संकाय का नाम उरी शहीद के नाम पर किया जाए : इंदू सिंह
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_87.html
जौनपुर। आज
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सभागार में जनपद के सम्मानित
लोगों व्यापारियों और समाजसेवी लोगों से महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने
मुलाकात की। इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय
उपाध्यक्ष /जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल
विश्वविद्यालय से सटे भकुरा गांव के उरी शहीद राजेश सिंह के नाम पर
विश्वविद्यालय में किसी संकाय का नाम रखने की मांग की। महामहिम राज्यपाल
ने इस संबंध में जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को आवश्यक निर्देश दिए | इस
मौके पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर राजाराम यादव और
व्यापार मंडल के जिला महामंत्री आरिफ हबीब मौजूद रहे।
मालूम
हो कि 18 सितंबर 2016 को भकुरा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र
राजेश सिंह आतंकी घटना में कश्मीर के उरी में शहीद हो गए थे, जो 6 बिहार
रेजीमेंट में तैनात थे।

