छात्रसंघ चुनाव को लेकर राज कालेज के छात्र राज्यपाल से मिले

जौनपुर। नगर के राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों का एक प्रतिनिधिमण्डल मंगलवार को पूविवि के दीक्षांत समारोह में आयीं राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल से मिला। इस मौके पर उन्हें पत्रक सौंपते हुये प्रतिनिधिमण्डल ने छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग किया। साथ ही कहा कि चुनाव को लेकर छात्रों का एक विशेष समूह लगातार कालेज प्रशासन से मांग किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं, जिलाधिकारी एवं आरक्षी अधीक्षक से मिलकर उनसे भी चुनाव कराने की बात कही गयी। फिलहाल निराश होकर छात्रों का एक मंगलवार को छात्र नेता मासूम खान एवं श्रेयश यादव के संयुक्त नेतृत्व में राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही छात्र हित को ध्यान में रखते हुये छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग किया। वहीं सिटी मजिस्टेªट को एक दिवसीय अनशन हेतु भी सूचना दे दिया। इस अवसर पर धर्मेन्द्र यादव, मुकेश यादव, प्रदीप प्रजापति सहित तमाम छात्र मौजूद रहे।

Related

featured 6956550428871217068

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item