फातिमा ज़हरा औरतों के लिए आदर्श हैं:महफूज़ुल हसन

जौनपुर। पैगम्बर—ए—इस्लाम हज़रत मोहम्मद (स.अ.व.) की इकलौती बेटी बीबी फातिमा ज़हरा (स.अ.) की शहादत 03 जमादिउस्सानी के मौके पर जामिया ईमानिया नासिरिया हमाम दरवाजा जौनपुर में अंतिम मजलिस को संबोधित करते हुए जामिया ईमानिया नासिरिया के प्रधानाचार्य एवं इमाम—ए—जुमा शहर जौनपुर मौलाना महफूज़ुल हसन खां ने कहा कि पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद (स.अ.व.) की इकलौती बेटी बीबी फातिमा ज़हरा (स.अ.) दुनिया की औरतों के लिए आदर्श हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर महिला समाज अपने कर्तव्यों को बखूबी निभा सकता है। उन्होंने कहा कि आधुनिकीकरण के इस दौर में अगर हम अपनी निजी जिंदगी एवं अपने अधिकार क्षेत्र के संस्थानों में शरीयत की पाबंदी नहीं कर सकते तो इस्लाम की शिक्षाओं को दूसरों तक कैसे पहुंचा सकते हैं। महिलाएं अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों को भी समझें। तभी समाज में सुधार आ सकता है। हजरत फात्मा जहरा स.अ. की शहादत पर मदरसे में आयोजित तीन दिवसीय मजालिसे फात्मी को देश के प्रख्यात उल्मा ज़ाकेरिन ने संबोधित किया। उल्मा व ज़ाकेरिन ने अपने बयान में बीबी फात्मा जहरा स.अ. के जीवन, उनके संघर्ष एवं कुर्बानियों का विस्तार से जिक्र किया और यह संदेश देने का प्रयास किया कि ज़ुल्म के खिलाफ हर दौर में आवाज बुलंद की जानी चाहिए जिससे हर दौर के ज़ालिम के कुकृत्यों के खिलाफ समाज में उठ खड़े होने का साहस पैदा हो। मजलिसों को मौलाना सै. जफरूल हुसैनी इमाम—ए—जुमा बनारस, मौलाना सै. तहकीक हुसैन रिज़वी इमाम—ए—जुमा भावनगर गुजरात, मौलाना वसी हसन खां वरिष्ठ अध्यापक वसीका कालेज फैजाबाद, मौलाना नासिर मेंहदी खां, अध्यापक हामिदुल मदारिस पिहानी हरदोई, प्रोफेसर सै. मोहम्मद असगर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, मौलाना गजन्फर अब्बास तूसी दिल्ली, मौलाना शेख जेनान असगर मौलाई दिल्ली, मौलाना सै. मोहम्मद हुसैनी नायब इमाम—ए—जुमा मुजफ्फरनगर, मौलाना आफाक आलम मुरादाबाद ने संबोधित किया। सभी मजलिसों में शहर के प्रख्यात शायरों एवं सोजखानों ने नजराने अकीदत पेश किया। अंतिम मजलिस में शबीहे ताबुते फात्मा ज़हरा बरामद हुआ और मौलाना जेनान असगर ने मातमदारों के साथ नौहाखानी की। मजलिसों में शिरकत करने वाले हजारों मोमनीन व मोमेनात का मदरसा नासिरिया के प्रधानाचार्य मौलाना महफूजुल हसन खां एवं अध्यापकगण व स्टाफ तथा छात्रगण ने शुक्रिया अदा किया।

Related

featured 2402178124010875956

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item