बाइक व साईकिल की टक्कर में दो घायल

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ मार्ग पर इतहरा के पास शुक्रवार की देर शाम को बाइक और साईकिल की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दयाल ग्राम निवासी राम अचल पुत्र झरोखन 35 वर्ष बाजार से अपने घर साईकिल से जा रहे थे। जैसे ही वह इताहरा ग्राम के समीप पहुंचे पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें राम अचल समेत करीब 30 वर्षीय अज्ञात बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से दोनों घायलों को पीएचसी मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Related

featured 5275587018560956464

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item