किसान को उसके फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा

जौनपुर। किसान जन जागरण अभियान के तहत आज बदलापुर विधानसभा के कई गांव खमपुर, अटौली, तियरा ,घनश्यामपुर,  कुशहा सरायहरखु में जाकर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह एवं एनएसयूआई के अध्यक्ष शिखर द्विवेदी ने किसान जन जागरण अभियान के तहत फार्म भरवाए।
 किसानों से वार्ता करते हुए यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा मंहगाई अपने चरम सीमा पर हैं। इस सरकार में आम जनमानस त्राहि त्राहि कर रही है, गरीब किसान को उसके फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। खाद- बीज, पानी, और बिजली की महंगाई ने आम जनता और खेती पर जीवन यापन करने वाली जनता को भुखमरी के कगार पर ला दिया है। सरकार की व्यवस्था हर क्षेत्र में चरमरा गई, गरीब भुखो मर रहे हैं, इस सरकार जनता को सिर्फ बरगलाने का कार्य किया है।। तमाम तरह के वादे करके सरकार बनाने वाली इस बीजेपी की सरकार ने सिर्फ जुलमा फेक फेक कर शासन चला रही हैं। आज पेट्रोल, डीजल, बेरोजगारी, प्रदेश की कानून एकदम लचर हो गई है ।। इस विधानसभा अध्यक्ष बदलापुर विवेक यादव डॉक्टर केडी सेख , सनी सिंह, रिंकू यादव , जय सिंह भीम यादव, मुरारी खरवार , विकास यादव, शुभम सिंह , रामफेर खरवार , महेंद्र यादव , कुंदन सिंह , शुभम सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवम किसान मौजूद रहे।

Related

featured 4975297615113793459

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item