सात दिवसीय बाल संस्कार योग ध्यान शिविर सम्पन्न

जौनपुर। योग ग्राम छुंछा में आयोजित 7 दिवसीय बाल संस्कार योग ध्यान शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। इस मौके पर पतंजलि योग समिति के जिला महामंत्री डा. ध्रुवराज योगी ने तमाम आसनों का अभ्यास कराया। साथ ही बताया कि योग जन-जन की आवश्यकता है। आज ग्रामीण परिवेश में भी शारीरिक श्रम का अभाव व दिनचर्या का सही से पालन न करने के कारण लोग बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। इसी क्रम में श्री करियाडीह मंदिर छुन्छा के पुजारी श्यामराज ने बताया कि मंदिर पर 8 फरवरी को श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन होगा जिसके दूसरे दिन९विशाल भण्डारे का आयोजन होगा । इस अवसर पर ग्राम प्रधान विजयशंकर, शेर बहादुर, श्यामराज, वंशराज, धर्मराज, सत्येन्द्र, अनिल, कुलदीप, नन्दू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

featured 5826678543586284432

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item