मुश्किल वक्त में सपा विधायक ललई यादव ने अपनी निधि से दिए 10 लाख

शाहगंज, जौनपुर। कोरोना वायरस की जंग में जनप्रतिनिधि भी आगे आने लगे हैं। विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कोविड-19 कोरोना वायरस से रोकथाम और उपचार के लिए अपनी निधि से 10 लाख रुपए दी हैं। यह धनराशि जिलाधिकारी राहत कोष में दी है। उन्होंने जिलाधिकारी से बचाव एवं सुरक्षा से सम्बंधित उपकरण की खरीद के लिए धन निर्गत किया जाए। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार की तरफ से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन मास्क और सेनेटाइजर की कमी से लोगों में परेशानी है। खासकर गरीब वर्ग के लोगों को मास्क और सेनेटाइजर न मिलने से उनके अंदर डर का माहौल बना हुआ है। इसी के दृष्टिगत शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने अपने विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने की संस्तुति की है। उन्होंने शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बचाव के उपकरण व मास्क और सेनेटाइजर खरीद के लिए डीएम से राहत कोष.में दिया।  

शैलेंद्र यादव ललई नें विधायक निधि से 10 लाख रुपये कोरोना वायरस की लड़ाई के लिए पत्र भेज दिया है। जिला प्रशासन जरूरत के अनुसार इसे खर्च कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस धनराशि से मास्क, सैनिटाइजर समेत बचाव के उपकरण की खरीदारी की जा सकती है। वहीं विधायक ललई ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकना हम सभी का कर्तव्य है।

Related

news 4301269270837480945

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item