4500 मुसहर परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया
https://www.shirazehind.com/2020/03/4500.html
जौनपुर।जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 9570 मुसहर परिवारों में से 4500 परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। खाद्यान्न का पैकेट जिसमें 05 किलो आटा, 02 किलो चावल, 01 किलो दाल, 01 किलो चीनी, 01 किलो नमक, 250 एम एल सरसों के तेल की शीशी और हल्दी, मसाला दिया जा रहा है। 10000 से अधिक खाने के पैकेट गरीबों को उनके घरों पर उपलब्ध कराए गए। इन सब में सामाजिक संगठनों के लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। 5500 श्रमिकों के खाते में रुपये 1000 डाल दिया गया है। 6000 श्रमिकों की और सूची तैयार है जिनके खाते में रु0 1000 की दर से कल धनराशि भेज दी जाएगी। 01 अप्रैल को सभी राशन की दुकानों पर राशन मिलेगा। अन्तोदय कार्ड धारकों, मनरेगा कार्ड धारकों, श्रम विभाग में पंजीकृत लोगों को, नगर पालिका व डूडा विभाग में पंजीकृत रेहड़ी, पटरी वालों को निःशुल्क राशन मिलेगा। सभी लोगों से अपील की जाती है कि जब राशन वितरण हो तो 01 मीटर की दूरी पर खड़े हो तथा वहा पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है वह अपने हाथ को सैनटाईज करने के बाद अंगूठा मशीन में लगाएं और अपने हाथ को बाद में फिर सैनीटाईज करें। जिलाधिकारी ने बताया कि मनरेगा की मजदूरी लगभग 1.84 करोड रुपए मनरेगा मजदूरों के खातों में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भेज दी गई।