शिराज ए हिन्द की सरजमी के ये होनहार बने समीक्षा अधिकारी

जौनपुर।  सचिवालय में समीक्षा अधिकारी का परिणाम मंगलवार को जारी हुआ। इसमें जिले के कई होनहारों का चयन हुआ है। इससे परिजनों व शुभचितकों में खुशी का माहौल है। सभी ने सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया। नगर के हरिबंधनपुर निवासी अमित कुमार मिश्र का चयन समीक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। उन्होंने सफलता का श्रेय माता शकुंतला देवी, बड़ेभाई ऋषिदेव मिश्र, संतोष मिश्र, नरेंद्र देव मिश्र को दिया। इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2017 में हिदी विषय में परास्नातक की पढ़ाई की। शाहगंज (सोंधी) ब्लाक के शाहपुर शेखवालिया गांव निवासी सुबास चंद्र यादव का चयन समीक्षा अधिकारी पद पर सचिवालय में हुआ है। पिता किसान हैं। छोटा भाई गुलाब चंद्र यादव की दीदारगंज रोड पर बाइक बनाने की दुकान है। बड़े भाई को पढ़ाने के लिए छोटे ने ही पूरा खर्च वहन किया था। शाहगंज कस्बे के सेंट थॉमस रोड निवासी नेहा सिंह पत्नी संदीप सिंह का चयन समीक्षा अधिकारी पद पर हुआ है। श्रीमती सिंह वर्तमान समय में उपभोक्ता फोरम गाजीपुर में कनिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत हैं। महराजगंज के बनकट लोदी निवासी सुरेश सिंह की इकलौती पुत्री राजलक्ष्मी सिंह का चयन समीक्षा अधिकारी के पद पर हुआ। महराजगंज के बरहूपुर निवासी अमित यादव का चयन समीक्षा अधिकारी पद पर हुआ है। अमित का चयन पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करके खंड विकास अधिकारी पद और हुआ था। बरईपार के रामपुर सहिजदपुर गांव के शिक्षक पारसनाथ पाठक की पुत्री वंदना पाठक का चयन समीक्षा अधिकारी पद पर हुआ। वर्तमान में वह जनपद में ही लेखपाल पद पर कार्यरत थी।

Related

news 7271820080683970089

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item