मुन्ना सिंह की माता का निधन
https://www.shirazehind.com/2020/03/blog-post_356.html
जौनपुर। माँ दुर्गा जी विद्यालय समूह के संस्थापक स्व.डॉ.छविनाथ सिंह की धर्मपत्नी व टी0 डी0 लॉ कालेज के प्राचार्य सुर्य प्रकाश सिंह मुन्ना की माता श्रीमती गिरिजा सिंह का कल रात वाराणसी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वो वहाँ विगत 3 मार्च से आई.सी.यू में वेंटिलेटर पर थी। उनका अन्तिम संस्कार कल रात्रि में वाराणसी के हरीशचंद्र घाट पर संपन्न हुआ।