स्वस्थ समाज में ही स्वस्थ व्यक्तित्व का निर्माण होता है

 हैदराबाद।  कान्यकुब्ज ब्राह्मण समिति, भाग्यनगर में हवन-यज्ञ उपरांत युवक - युवती परिचय एवं होली मिलन महोत्सव पर एक दिवसीय संगोष्ठी विषय: “आज ब्राह्मण समाज के युवाओं के लिए विवाह - एक चुनौती” सम्पन्न। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम की मुख्य वक्ता: अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा, महिला प्रकोष्ठ, (रजि.) कानपुर की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: डॉ. सीमा मिश्रा, डी.लिट., लेखक एवं सदस्य: ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ इण्डिया, नई दिल्ली (रजि.)., ने अपने शोध वक्तव्य के माध्यम से विवाह के प्रकार व विवाह में आने वाली चुनौतियों का विस्तारण अपने समाजशाष्त्रीय अध्ययन माध्यम से किया। उन्होंने अपनी संस्कृति व संस्कारों को बचाने का मूलमंत्र एवं साथ ही पश्चिमी सभ्यता, आडंबर एवं गन्धर्व विवाह से दूर रहने एवं विद्यार्थियों को स्वस्थ समाज के लिए शोध कार्य करने की सलाह दी। मुख्य अतिथि पं. श्रीराम तिवारी, आई.पी.एस. (से.नि.) आंध्र प्रदेश सरकार ने अपने वक्तव्य में बताया कि स्वस्थ समाज में ही स्वस्थ व्यक्तित्व का निर्माण होता हैं, इसके लिए शिक्षा आजीविका के साधन के लिए नहीं बल्कि ज्ञान वर्धन के लिए होनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि: पं. अजय शुक्ल ने व्यंग्य करते हुए कहा कि “कोरोना” दुनिया को भयभीत कर रहा है और आज हम ब्राह्मणों ने हवन - यज्ञ के माध्यम से कोरोना को भयभीत कर दिया। आगे उन्होंने कहा कि ब्राह्मण बहुत स्वाभिमानी होता हैं, वह अपना शीश दे सकता है किन्तु अपना स्वाभिमान नहीं छोड़ सकता। आत्मीय अतिथि : पं. राम प्यारे तिवारी, सूबेदार मेजर, भारतीय थल सेना, (से.नि.) हैदराबाद ने कहा मैं फ़ौजी हूँ और गोली की भाषा जानता हूँ. उन्होंने “महा मृत्युंजय” मंत्र शक्ति की महिमा बताते हुए कहाँ कि लेह-लद्दाख जैसे बर्फ़ीले स्थान पर हम फौज़ी चट्टान की तरह देश की कड़ी सुरक्षा में खड़े रहते हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार तिवारी, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक, प्राकृतिक उत्पाद एवं पारंपरिक ज्ञान केंद्र, हैदराबाद, प्रोफ़ेसर (जीव विज्ञान), अ. प.-भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार) ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने शास्त्रों का उदहारण देते हुए कहा की हर मनुष्य जन्म से शुद्र, संस्कार से द्धिज, वेद का ज्ञान ऱखने पर व्रिप एवं ब्रम्ह ज्ञानी बनकर ब्राह्मण कह लाता हैं ब्राह्मण में समाज को आगे ले जाने की अपार शक्ति होती है। उन्होंने आगे आपने जीव विज्ञान से संबंधित विषय पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। गौरवनीय अतिथि: समाज सेवक, पं. जय हिन्द तिवारी, हैदराबाद ने अपने वक्तव्य में डॉ. सीमा मिश्रा को “कान्यकुब्ज शिरोमणि” बताया और उनके शोध वक्तव्य को सटीक बतलाते हुए कहा कि आज ब्राह्मण समाज के युवाओं को इनके मार्गदर्शन पर चलने की सलाह दी। श्री. ऐ. क़े. वाजपेयी, पुलिस अधीक्षक, (से.नि.) आतंरिक ख़ुफ़िया एजेंसी, तेलंगाना सरकार ने अपनी शुभशंसा दी। अन्य प्रांतो व उत्तर प्रदेश से पधारे ज्योतिष रत्न पं. संतोष पांडेय व अन्य अतिथि एवं पंड़ित बंधु गणो का भी सम्मान किया गया। संगोष्ठी संयोजक पं. विनय तिवारी, अध्यक्ष, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समिति, (रजि.) भाग्यनगर, हैदराबाद ने सभी अतिथि एवं सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया। बी.टेक. विद्यार्थी पं. आकाश तिवारी ने संगोष्ठी का शुभारम्भ शंखनाद की ध्वनि से किया, जिससे वातावरण गुंजायमान हो गया। संगोष्ठी का कुशल संचालन सुश्री. पुष्पा तिवारी, प्रोजेक्ट मैनेजर, डॉ. रेड्डी लेब्सस, हैदराबाद एवं श्रीमती. सुहासनी वाजपेयी, अध्यापक, अंग्रेज़ी, एल.एम.जी. हाई स्कूल, बेगम बाजार, हैदराबाद बारी-बारी से निभाया।

Related

news 2736072382988382631

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item