गांवों की प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत

जौनपुर। समाधगंज के ग्राम पंचायत पुरवा निवासी शैलेष कुमार यादव पुत्र अमरनाथ यादव के समीक्षा अधिकारी पद पर चयन हो के उपलक्ष्य में समाजसेवी डा0 मंगला मिश्र के दरवाजे पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 मुजीबुर्रहमान व संचालन डा0राजीवधर मिश्र ने किया। डा0 मंगला मिश्र ने कहा कि गांवों में प्रतिभा की कमी नहीं है उसे निखारने की जरूरत है। जिसका उदाहरण शैलेष है। उन्होने बिना कोचिंग के अपने परिश्रम से अधिक पढ़ाई कर सफल हुए और गांव केलिए प्रेरणा स्त्रोत बने। आशा है कि वे आईएएस बनकर सफलता के उच्च शिखर पर पहुंचेगे। शैलेष यादव ने कहा कि इस सफलता का श्रेय माता पिता और गुरू को है। मैं गांव में शिक्षा मित्र पद पर परिषदीय विद्यालय में इस समय हूं। अध्यक्षीय सम्बोधन में डा0मुजिबुर्रहमान ने कहा कि आशा है शैलेष युवाओं के प्रेरणा स्त्रेात बनकर उनका मार्ग दर्शन करेंगे। इसके पूर्व शैलेष को मंगला गुरू,काशी नरेश मिश्र, आजाद अहमद,ब्रहमदेव उपाध्याय,सन्तोष गौड़,जयप्रकाश शर्मा आदि ने माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर डा0 बृजेश यादव, अवधेश सिंह,मनिराज,जय प्रकाश भारती,जगदीश गुप्ता, लल्लन गौतम,दिनेश सरोज, इन्देश यादव आदि उपस्थित रहे।

Related

news 5721451109149772444

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item