गरीबो की मदद के लिए सामने आये कैलाश सोनी
https://www.shirazehind.com/2020/03/blog-post_832.html
जौनपुर। कोरोना वायरस की वजह से देश को लॉकडाउन कर दिया गया है ,ऐसे में गरीबों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। ऐसे गरीबों की मदद में जिला पंचायत सदस्य कैलाश सोनी ने भी अपना हाथ बढ़ाया है आज उनके निर्देश पर उनके मित्रो ने खुटहन इलाके के पट्टी नारेद्रपुर में सैकड़ों लोगों को खाने पीने का सामान बांटा गया। कैलाश ने कहा आगे भी इसी तरह से हम गरीबों की सेवा करते रहेंगे , किसी को भी भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। कैलाश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो आवाहन किया है हम लोग 21 दिनों तक घरों में रहकर कोरोना नामक महामारी को जड़ से समाप्त कर देंगे। जनता से आवाहन किया कि वे पूरे टाइम अपने घरों में रहे ,उनके खाने-पीने का बंदोबस्त जिला प्रशासन, समाज सेवी संगठन, हम जैसे लोग करते रहेंगे। बस आप लोग कुछ दिनों तक घर में ही रहे। इस मौके पर अरुण कुमार दुबे, अखिलेश सिंह, शिव कुमार ,सोनू समेत कई लोगो ने सहयोग किया।
Posted by
Www.shirazehind.com
