मेला में कोरोना वायरस से बचाव की दी जानकारी

जौनपुर। सुइथाकला  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टीनरेन्द्रपुर में मुख्यमन्त्री जन आरोग्य स्वास्थ्य योजना के तहत चिकित्सा मेला का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के विषय जानकारी दी गई।स्वास्थ्य मेला में आये हुए मरीजों की  जांच एवं उन्हे निःशुल्क दवाईयां भी दी गई। स्वास्थ्य मेला में उपस्थित होम्योपैथ चिकित्सक डॉ रवीन्द्र कुमार चैरसिया ने उपस्थित लोगों को कोरोना वायरस के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि  सावधानी और बचाव से हम इससे अपना बचाव कर सकते हैं। अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान दे,छींकने और खांसने के दौरान मुहं पर रूमाल रखें,जब हाँथ गन्दे दिखे तो उसे साबुन और पानी से धोएं।अल्कोहल युक्त हैण्डवाश या सेनेटाइजर का प्रयोग करें। अस्वस्थ होने पर तत्काल चिकित्सक से सम्पर्क करें।फ्लू जैसे लक्षण मिलने पर हीं मास्क लगायें।सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें,कच्चेध्अधपके मांस, सीफूड अथवा अण्डे के सेवन से बचें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें साथ हीं अस्वस्थ प्रतीत होने वाले व्यक्ति से हाथ न मिलाएं। बीमारी का बचावध्इलाज सम्भव है। भ्रम से दूर रहे और समाज में भ्रमध्डर न फैलाएं। यदि खांसी,जुकाम  और बुखार का अनुभव हो तो किसी के संपर्क में न आएं और तत्काल चिकित्सक से सम्पर्क करें। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विवेकानंद कुशवाहा ने भी लोगों को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी।स्वास्थ्य केन्द्र पर रोगियों की हीमोग्लोबिन आदि की निःशुल्क जांच की गई ।स्वास्थ्य मेला में उपस्थित चिकित्सकों मेंआयुर्वेद के डा.बब्बन प्रसाद यूनानी चिकित्सा की डा.फहमीदा खातून मौजूद रही ।मरीजों की निःशुल्क जांच व औषधि वितरण के लिए  लैब असिस्टेंट अजीत कुमार शर्मा तथा फार्मासिस्ट डा.अवधेश कुमार सिंह व विजय कुमार यादव वार्ड ब्वाय राहुल खरवार,चन्दा बानो व एनम नीलम श्रीवास्तव व आप्टोनेट्रिक्स अखिलेश कुमार कौशल तथा सुशील कुमार उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मेला में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ हीं 273 मरीजों का इलाज कर उन्हें निःशुल्क औषधि प्रदान की गई।

Related

news 6839243452611285

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item