साइबर सेल ने वापस कराया एक लाख 79 हजार

जौनपुर।  जिल में चलाये जा रहे साइबर अपराध एवं साइबर अपराधियों के नियंत्रण के क्रम में साइबर सेल जौनपुर द्वारा तीन पीड़ितो के खाते में एक लाख 29 हजार रूपये वापस कराया गया।  पीड़ितों ने लाकडाउन होनें की वजह से व्हाट्स ऐप पर प्रार्थना पत्र देते हुए यह बताया था कि साइबर अपराधियों आनलाईन पेमेन्ट की विभिन्न वेवसाइटों को अपडेट कराने हेतु फोन कर धोखे से खाते की डिटेल प्राप्त आनलाइन ठगी किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने  साइबर सेल जांच दी ।  साइबर सेल द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की गयी और आवेदक विकास कुमार के खाते से गये कुल 30000 रूपये, सुशील साहनी के खातें में 70000 रूपये एवं वृजलाल के खाते से गये 29000 रूपये रोकवाया गया। कुल मिलाकर एक लाख 79 हजार रूपये की बड़ी रकम को पीड़ितों के खाते में वापस कराया गया। इस पर पीड़ितों ने एसपी को धन्यवाद दिया।साइबर ठगों द्वारा ठगी का तरीका- साइबर ठगों द्वारा उक्त लोगों को फोनकर उनके अलग-अलग आनलाइन ट्रान्जेक्शन ऐप जैसे-पेटीएम,फोन-पे, गुगल-पे, फ्लिपकार्ट आदि का कर्मचारी या अधिकारी बन कर खाताधारक के खाते का पूर्ण विवरण व मोबाइल पर आया ओटीपी पूछकर उनके बैंक खाते से रूपये निकाल लिया गया है। बरामदगी टीम के आरक्षी ओम प्रकाश जायसवाल साइबर सेल ने अपील किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति को ओटीपी शेयर न करें।

Related

news 6316016051294066318

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item