जौनपुर। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुये घोषित किये गये लॉकडाउन में ओलन्दगंज स्थित होटल लोकेश परिसर में सेवा रसोई में मंगलवार को 15 वें दिन कुमकुम वेडिंग हाल की मालकिन शीला सिन्हा के निर्देशन में गरीबों के लिये भोजन बनाया गया। नगर के सिटी स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित उमरपुर हरिबंधनपुर मोहल्ले की गरीब बस्ती में पत्रकार परेश कुमार सिन्हा व विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक द्वारा 150 पैकेट भोजन वितरित किया गया। इस दौरान एक मरीज की दवा खत्म होने की जानकारी मिलने पर श्री सिन्हा ने अविलम्ब दवा मंगवाकर उक्त मरीज को उपलब्ध कराया। इस कार्य में गायत्री परिवार के मयंक श्रीवास्तव, श्रीमती ऊषा श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, प्रकाश निषाद, पारस निषाद, संजय निषाद आदि ने सहयोग किया।