ग्रामीण विद्युतीकरण का शुभारम्भ
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_231.html
जौनपुर। नगर के बाईपास पर स्थित एक होटल के सभागार में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री,भारत सरकार पियूष गोयल ने दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत जनपद में ग्रामीण विद्युतीकरण का शुभारम्भ किया। इसके उपरान्त श्री गोयल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा की केंद्र के पास इस समय पर्याप्त बिजली व कोयला मौजूद है पर राज्य सरकारे इनको खरीदने में आनाकानी करती है और बिजली आपूर्ति न करने का ठीकरा केंद्र पर फोड़ती है जब कि सस्ते दर पर बिजली मौजूद है, जिस प्रदेश् में बिजली की व्य्वस्था ठीक नहीं होगी उस प्रदेश का न तो विकास होगा ना ही रोजगार पैदा होता है। इस बवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय एडवोकेट , सांसद डा0केपी सिंह , पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया आदि मौजूद रहे।

