जिलाधिकारी ने गरीबों में बांटा खाद्यान्न

 जौनपुर । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह शनिवार को अचानक सुइथाकलां विकासखण्ड पहुंचकर कुसियाबहार, सदरुद्दीनपुर गांवों की केवट बस्ती में ग्रामीणों से सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई राहत सामग्री के विषय में जानकारी हासिल की तथा गरीबों में खाद्यान्न व खाने का पैकेट वितरित किया।  लखनऊ-बलिया राजमार्ग से गुजरते हुए अचानक डीएम का काफिला  कुसियाबहार (कटघर) केवट बस्ती में मुड़ गया। वहां गरीबों के बीच जाकर डीएम ने उनसे उज्ज्वला योजना किसान पेंशन निधि मनरेगा मजदूरी पेंशन आदि योजनाओं की हकीकत जानी अचानक अपने बीच डीएम को देख ग्रामीण उत्साहित नजर आए और उज्जवला योजना किसान सम्मान निधि पेंशन योजनाओं के आए हुए पैसे के बारे में विस्तार से जानकारी दी।जिलाधिकारी ने लोगों से लाकडाउन का पालन करने, एक दूसरे से दूरी बनाकर रहने, साफ-सफाई गमछे व मास्क का प्रयोग करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने लोगों में मास्क, लंच-पैकेट तथा अनाज आदि वितरित किया तथा लोगों से राशन वितरण आदि की जानकारी ली। इसके बाद जिलाधिकारी सदरुद्दीनपुर बिंद बस्ती में पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में गरीबों ने राशनकार्ड न होने की शिकायत की। डीएम ने तत्काल एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को गांव में युद्धस्तर पर सभी पात्रों को राशनकार्ड जारी करने का निर्देश दिया। सुइथाकलां में किसानों ने समिति पर क्रय-केंद्र खोलने में सचिव द्वारा हीलाहवाली करने की शिकायत की। इससे नाराज डीएम ने एआर कोआपरेटिव में को तत्काल क्रय-केंद्र खोलने का निर्देश दिया साथ ही हिदायत दी कि यदि केंद्र नहीं खुला तो सचिव को बर्खास्त किया जाएगा।

Related

news 7195656714763282263

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item