फरार बदमाश गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_319.html
जौनपुर। सरपतहां थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाने पर पंजीकृत धारा 392/411 भादवि से सम्बन्धित वाँछित व इनामिया अभियुक्त शनि यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी गौसपुर थाना शाहगंज लाकडाउन से पहले अपने गाँव में आकर छिपकर रह रहा है । जो गौसपुर तिराहे पर खड़ा है। सूचना पर विश्वास करके थाना क्षेत्र में मौजूद उपनिरीक्षक विवेक कुमार तिवारी व रामनरायण गिरी व अपने सहयोगियों को साथ लेकर गौसपुर तिराहा के पास पहुँचा तो तिराहे पर खड़े व्यक्ति को एकबारगी दबिश देकर पकड़ लिये। पकड़े गये व्यक्ति शनि यादव पुत्र कमलेश यादव उर्फ कैलाश यादव निवासी गौसपुर थाना शाहगंज को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

