डॉ. मनीष गुप्ता समन्वयक बने
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_344.html
जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. राजाराम यादव ने बायो टेक्नोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मनीष कुमार गुप्ता को श्री अशोक सिंघल परंपरागत विज्ञान एवं शोध संस्थान का समन्वयक नामित किया है। यह नियुक्ति 28 अप्रैल 2020 से प्रभावी होगी। इस संस्थान के समस्त कार्यों का संयोजन डॉ गुप्ता द्वारा संपादित किया जाएगा।

