इरफान, ऋषि का निधन बालीवुड की अपूरणीय क्षति :अशोक
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_392.html
जौनपुर : फिल्म जगत के अभिनेता इरफान खान व ऋषि कपूर का निधन पूरे बॉलीवुड के लिए अपूरणीय क्षति है। इन कलाकारों की अभिनय कला का पूरा देश दीवाना था । इरफान खान की 54 वर्ष में मृत्यु किसी सदमे से कम नहीं है।इसी तरह कभी युवादर्शकों के दिलों पर राज करने वाले ऋषि कपूर का जाना सबके लिए एक हादसा सा है। उक्त विचार वरिष्ठ समाजसेवी उद्योगपति अशोक सिंह ने व्यक्त किए। वह सुरेरी रामपुर में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित करने के दौरान कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अशोक सिंह ने कहा कि फिल्म जगत के इन दिग्गजों ने हमेशा राष्ट्रीय एकता की हिमायत की। हम सब उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं।
मजदूरों को उनके गांव भेजने की घोषणा का स्वागत
लाकडाउन के चलते विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों , विद्यार्थियों और पर्यटकों को उनके मुलुक भेजने की केंद्र सरकार की घोषणा का स्वागत करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि हम इसका स्वागत करते हैं। साथ ही सरकार से अपील करते हैं कि इसमें जो शर्ते हैं उन्हें शिथिल रखा जाए ।और आवेदनव तथा पंजीकरण को और आसान बनाया जाए । ताकि मजदूर तबका आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सके और सरकारी बसों के माध्यम से अपने गांव पहुंच सके। अभिषेक सिंह उर्फ शप्पू के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बृजेश सिंह सनी , सत्येंद्र सिंह,प्रदीप यादव और ओम प्रकाश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।