चॉकलेट और केक पाकर चहक उठे बच्चों के चेहरे

श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी ज्ञान प्रकाश सिंह के वैवाहिक वर्षगांठ पर संस्था ने गरीब और जरूरतमंद बच्चों में बांटा केक और चॉकलेट 
 जौनपुर | लाक डाउन के दौरान 25 मार्च से ही गरीबों असहाय और जरूरतमंदों के बीच हजारों पैकेट भोजन वितरण का बीड़ा उठाने वाले ज्ञान प्रकाश सिंह की संस्था ने आज गरीब बच्चों के बीच में केक और चॉकलेट का वितरण किया | मौका था श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी ज्ञान प्रकाश सिंह के वैवाहिक वर्षगांठ का | कांशी राम आवास सिद्धीकपुर के बच्चों के चेहरे केक और चॉकलेट पाकर चहक उठे | संस्था के ओर से शिवा सिंह, राजवीर सिंह, मयंक नारायण, रजनीश श्रीवास्तव, मिथिलेश तिवारी आदि लोगों ने शुक्रवार की शाम कांशी राम आवास सिद्धीकपुर पहुंचकर सैकड़ों बच्चों के बीच केक और चॉकलेट बांट कर संस्था के मुख्य ट्रस्टी के वैवाहिक वर्षगांठ को मनाया | मालूम हो कि संस्था के मुख्य ट्रस्टी ज्ञान प्रकाश सिंह जौनपुर में समाज सेवा की एक मिसाल पेश की है जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की प्रेरणा से उन्होंने लाक डाउन के पहले दिन से ही 1500- 2000 गरीबों और जरूरतमंदों में भोजन का पैकेट वितरण कर रहे हैं | भोजन वितरण का आज 31 वां दिन रहा | वैवाहिक वर्षगांठ के मौके पर आज भोजन के पैकेट के साथ-साथ गरीबों के बच्चों में केक और चॉकलेट का वितरण किया। 

Related

news 5405708869663282888

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item